फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जब पायलट ने बजाया खतरे का अलार्म

Wed, 06 Jan 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार बड़ा हादसा होते होते बचा। चंडीगढ़ से मुंबई जे रहे विमान से रनवे पर एक पक्षी टकरा गया। कैप्टन की सतर्कता से हवाई जहाज को समय रहते ही रोक लिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अनुसार विमान में 150 से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं। करीब डेढ़ घंटे तक जांच के बाद ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को मंजूरी दी।

घटना मंगलवार शाम करीब 4.10 बजे की है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जाना वाला विमान उड़ान की तैयारी में था। एयरपोर्ट के रनवे पर करीब 100 मीटर ही जहाज दौड़ा था कि एक पक्षी उससे टकार गया। रफ्तार कम होने के कारण फ्लाइट कैप्टन ने तुरंत जहाज को रोका और खतरे का अलार्म बजा दिया।

चंद मिनटों में पूरे एयरपोर्ट पर पक्षी से टक्कर की खबर से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के अधिकारी और टेक्निकल स्टॉफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जहाज की जांच शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक जहाज की गहन जांच के बाद करीब 5.30 बजे फ्लाइट को मुंबई की उड़ान के लिए हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


फ्लाइट की टक्कर की खबर से प्लेन में बैठे यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। लेकिन बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सूत्रों के अनुसार फ्लाइट में देरी के कारण पंजाब के डिप्टी सीएम की फ्लाइट भी समय पर नहीं उड़ सकी।

सुनीत दत्त, सीईओ चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान की रनवे पर किसी पक्षी के साथ मामूली टक्कर की जानकारी मिली थी। तुरंत टेक्निकल और दूसरे स्टॉफ ने जहाज की जांच शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे की गहन जांच के जहाज को उड़ान की अनुमति दे दी गई। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें