फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीपीसीआर ने एमसी को दिए निर्देश- डंपिंग ग्राउंड की हो चाहरदीवारी, बच्चे अंदर न हों दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड पर बाल मजदूरी के मामले में चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने नगर निगम को कई निर्देश जारी किए हैं। सीसीपीसीआर ने डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी बनाने, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों सीसीपीसीआर को शिकायत मिली थी डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड पर बच्चों से काम कराया जा रहा है। इस पर आयोग के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारी, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एसजेपीयू) और जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) के अधिकारियों ने एक साथ डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने पाया कि करीब 50 बच्चों से बाल मजदूरी कराई जा रही है। ये बच्चे इस प्रदूषित इलाके में कूड़ा बीनने आदि का काम कर रहे थे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके बाद सीसीपीसीआर ने नगर निगम के एमओएच को समन जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया।
सुनवाई में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। सीसीपीसीआर ने इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए धनास के स्कूल के प्रिंसिपल को भी बुलाया और इनके दाखिले को लेकर चर्चा की गई। सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने बताया कि उनकी तरफ से नगर निगम को कई निर्देश दिए गए हैं। बच्चे डंपिंग ग्राउंड में न घुसें, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था करने के लिए भी नगर निगम को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें