फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे सीसीईटी डिप्लोमा के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। वह 19 फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों में दे सकेंगे। पंजाब तकनीकी बोर्ड ने इस कार्यक्रम पर मुहर लगाते हुए कहा है कि सभी कॉलेज नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले तकनीकी बोर्ड पंजाब कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाएं, क्योंकि पढ़ाई उनकी ऑनलाइन हुई है। उसके बाद बोर्ड ने विद्यार्थियों से पूछा कि वे किस माध्यम से परीक्षा देना चाहेंगे। बताया जाता है कि अधिकांश विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा लेने के लिए प्रस्ताव दिया है। यही जवाब पंजाब के अधिकांश पॉलीटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दिया है। वहीं कुछ विद्यार्थियों के पास फोन आदि का अभाव होने के कारण उन्होंने ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए कहा है। इसी को देखते हुए पंजाब तकनीकी बोर्ड ने विद्यार्थियों को दोनों माध्यमों से परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। कॉलेजों को जिम्मेदारी दी है कि वे परीक्षा अच्छे ढंग से करवाएं। किसी को कोई दिक्कत न होने पाए।
नकल नहीं कर पाएंगे विद्यार्थी
30 विद्यार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक तैनात किया गया है। वह एक सोशल मीडिया का ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही वीडियोकॉल आदि के जरिए उनकी तस्वीरें भी देखेंगे। इससे नकल पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। कक्ष निरीक्षक ही विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड करवाएंगे। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र ई-मेल के जरिए कॉलेज की ओर से भेजा जाएगा। कुछ समय पहले यह प्रश्नपत्र मिल जाएगा और उसके बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
डिप्लोमा के छात्रों की परीक्षा दो पालियों में होगी। एक पाली सुबह 9.30 से 11 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2 बजे तक चलेगी। विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर अपना नाम, कॉलेज का नाम, प्रश्नपत्र कोड आदि लिखेंगे। उसके बाद उत्तर पुस्तिका के एक तरफ उत्तर लिखेंगे। अधिकतम आठ पेज में उत्तर लिखने होंगे। यह कॉपी स्कैन करके संबंधित कक्ष निरीक्षक को भेजनी होगी।
सीसीईटी कॉलेज में होगी ऑफलाइन परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा वही विद्यार्थी दे सकेंगे जिनके पास परीक्षा देने के पूरे संसाधन होंगे। ऑफलाइन परीक्षा सीसीईटी कॉलेज में होगी। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या लगभग 70 है। परीक्षा का समय सभी जगह एक ही होगा। कोविड नियमों का पालन भी सभी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें