फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की सेकेंड टॉपर भूमि सावंत ने बताया अपनी कामयाबी का राज, देखिए

Fri, 02 Jun 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
Bhumi Sawant Interview
विज्ञापन
पंचकूला की रहने वाली भूमि सावंत चंडीगढ़ सेक्टर आठ डीएवी पब्लिक स्कूल में साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं। साइंस स्ट्रीम में उनके 99.4 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। अंग्रेजी में 97 नंबर हैं। बाकी सभी विषय में 100 में से 100 नंबर।
विज्ञापन


भूमि ने बताया कि स्कूल और ट्यूशन  के अलावा वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ती थी। कभी-कभार एक से दो घंटे भी। जितनी देर वह पढ़ती थी, पूरे मन से पढ़ती थीं। डांस, ड्राइंग और म्यूजिक का शौक रखने वाले भूमि कभी-कभार पियानो भी बजाती हैं।

ट्विटर कभी चलाया नहीं, लेकिन टॉप थ्री ट्रेंड में आ गई
भूमि सोशल मीडिया पर नहीं हैं। न तो वे फेसबुक पर हैं और न ही ट्विटर पर, लेकिन जैसे ही देश को पता चला कि भूमि ने टॉप किया है वे ट्विटर पर छा गईं। दो घंटे के लिए वे ट्विटर के टॉप थ्री ट्रेंड में शामिल थीं। भूमि ने बताया कि वे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करती हैं। व्हाट्सएप  में वे सिर्फ नोट्स का आदान-प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें