फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे यूके-पंजाब, होगा बड़ा समझौता

Fri, 02 Jun 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Cabinate - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब और यूके तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। ताकि युवाओं को विदेशों में शिक्षा और रोजगार के लिए बेहतर माहौल बनाया जा सके। यह जानकारी तकनीकी शिक्षामंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने यूके के डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्र्यू ऐरे के साथ मुलाकात के बाद दी।
विज्ञापन


चन्नी ने बताया कि पंजाब और यूके 20 जून को इस संबंध में समझौते पर दस्तखत करेंगे। इसके तहत पंजाब और यूके में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दोहरा प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसकी मान्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। इससे विद्यार्थी यूके और अन्य देशों में मौके हासिल करने के योग्य बन जाएंगे। 

बैठक के दौरान पंजाब में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी खोलने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यूके की एजेंसियां स्किल डेवलपमेंट माहिरों को पंजाब भेजेंगी, जो यहां के स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देंगे। चन्नी ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में विश्वस्तरीय सुविधाएं देने को वचनबद्ध है। इस मौके पर विभागीय सचिव केएस पन्नू, संदीप कौड़ा व मधु चंदा मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें