आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, सीबीएसई ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हरियाणा की छोरी भव्या ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर रही। भव्या ने 500 में से 498 नंबर हासिल लिए। वह बीआरएसके इंटरनेशनल स्कूल, जींद की छात्रा हैं।
सीबीएसई चेयरमैन अनीता कारवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी जोन के रिजल्ट एक साथ जारी किए। पहली बार ऐसा हुआ कि 28 दिन में ही परिणाम घोषित कर दिया गया है इस बार के परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 83.4 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों की पास प्रतिशतता 88.70 है। वहीं, लड़कों की पास प्रतिशतता 79.40 है।
पिछले साल के नतीजों में 83.1 फीसदी बच्चे पास हुए थे। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किया गया है। इसके अलावा स्टूडेंट अन्य वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बता दें कि इस बार 13 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा दी थी। 4627 केंद्रों पर परीक्षाएं कराई गई थीं। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थीं।