फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2019 जारी, हरियाणा की दिवजोत और पंजाब की मान्या ऑल इंडिया टॉपर

Tue, 07 May 2019 01:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणामों में हरियाणा और पंजाब के होनहारों ने अपनी मेधा का परचम लहरा दिया है। हरियाणा के 16 छात्र-छात्राओं ने आल इंडिया टॉप थ्री रैंकिंग में स्थान हासिल किया है, इनमें 13 लड़कियां शामिल हैं। अंबाला की दिवजोत कौर ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

 

पंजाब के बठिंडा जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्र मान्या ने 500 में से 499 नंबर लेकर ऑल इंडिया में टॉप किया। देशभर में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से हरियाणा के छह विद्यार्थी रहे हैं। 

इसमें अंबाला की काशवी जैन, प्रियंका, रोहन बत्तरा, पलवल की साक्षी सक्सेना, पंचकूला की दृष्टि गुप्ता और फरीदाबाद की स्तुति गुप्ता शामिल हैं। इन सभी ने 500 में से 498 अंक अर्जित किए हैं। वहीं, देशभर में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्रदेश के नौ होनहार रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें भिवानी की दीक्षा, सोनीपत की अपूर्वा गुलाटी, बल्लभगढ़ की सिमरन सिन्हा, गुरुग्राम की पिया गुप्ता, मीहिका पराग देशपांडे, याती सुखानी, पंचकूला की हितेश्वर शर्मा, रिषिका चौधरी और चंडीगढ़ के श्रीधर वशिष्ठ शामिल हैं। इन सभी को 500 में 497 अंक मिल हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।
2- Class 10 Exam Results लिंक पर क्लिक करें।
3- जो पेज खुलेगा उस पर अपना रोल नंबर दर्ज करें सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
4- भविष्य की जरूरत के लिए आप रिजल्ट को सेव कर सकते हैं यो प्रिंटआउट ले सकते है।

CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र उमंग मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर डाउनलोड की जा सकती है।

दसवीं में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रीयाल ने किया टॉप
कैंब्रिज स्कूल जालंधर की प्रीयाल कपूर ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। प्रीयाल कपूर ने सभी विषयों में ए1 ग्रेड हासिल किया है। प्रीयाल ने सोशल साइंस में 100, मैथ में 98 प्रतिशत, साइंस में 98 प्रतिशत, हिंदी में 96 व अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रीयाल का कहना है कि उनकी इस सफलता के लिए उनके अध्यापकों के साथ माता-पिता का भरपूर साथ मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें