उसका कहना है कि अगली कक्षा में वह सौ प्रतिशत अंक हासिल करने की कोशिश करेगी। सेंट जेवियर्स स्कूल के फादर एड्रिन ने बताया कि मान्या के साइंस सब्जेक्ट में एक अंक कम आया है, अन्य सभी में उसके सौ प्रतिशत नंबर हैं। मान्या के पिता पदम जिंदल शेयर ट्रेडिंग का बिजनेस करते हैं। मां ईशा जिंदल ग्रहिणी हैं और घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं।
मोबाइल और सोशल मीडिया से बनाई दूरी
मान्या ने बताया कि उसने एग्जाम और स्कूल के दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से हमेशा ही दूरी बनाकर रखी है। बहुत जरूरी होने पर ही वह मोबाइल का इस्तेमाल करती है।
टीचर बोले-छात्रा ने किया सरप्राइज
स्कूल में उपस्थित मान्या के अध्यापकों ने कहा कि छात्रा से इतनी उम्मीद नहीं थी। लेकिन उसने इतने अंक हासिल कर अध्यापकों और परिजनों को सरप्राइज किया है। छात्रा का कहना था कि उसका मकसद डॉक्टर बनने का है। जिसके लिए वह आगे चलकर पूरे जोर शोर से मेहनत करेगी। उसने कहा कि परिवार और अध्यापकों से पूर्ण सहयोग मिलता रहा, जिस कारण उसने आज इतने अंक हासिल किए।
मानसा की मुस्कान को मिले 495 अंक
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 500 से 495 अंक लेकर पंजाब में तीसरी स्थान हासिल करने वाली मुस्कान मित्तल को मलाल है कि उनके पूरे नंबर क्यों नहीं आए। मुस्कान मित्तल विद्या भारती स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और उन्होंने 495 अंक हासिल कर जिले मे पहला स्थान पाया है।
उनके पिता पवन कुमार सिनेमा रोड पर दुकान चलाते हैं। मुस्कान की एक बहन व एक भाई है। मुस्कान का कहना है कि आगे जाकर आईएएस अफसर बनेगी और लोगों की सेवा करेंगी। स्कूल प्रिंसिपल जगदीप पटियाल व अध्यक्ष चिमन लाल ने मुस्कान को बधाई दी।