फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को होंगे सीबीएम चुनाव, होगी कांटे की टक्कर

Tue, 18 Feb 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के चुनाव 21 फरवरी को होंगे। चरंजीव सिंह और रवि प्रकाश कांसल में कांटे की टक्कर है। एक ओर रवि प्रकाश कांसल अपने दल-बल के संग सिटी के व्यापारियों के बीच अपनी पैंठ बना रहे हैं तो दूसरी ओर चरंजीव सिंह भी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार प्रसार करने में लगे हैं।
विज्ञापन


सीबीएम चुनाव के लिए सीबीएम के पूर्व अध्यक्ष चरंजीव सिंह और व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने कमर कस ली है।

दोनों प्रत्याशी हर प्रकार से जंग को जीतना चाहते हैं। रवि प्रकाश कांसल ने डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया है। चरंजीव सिंह व्यापारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

उनके संग दिवाकर सहूंजा, अनिल वोहरा, जगदीश कपूर, गुरचरण साहनी, प्रेम कुमार और नरेश महाजन की टीम मौजूद है।

चरंजीव सिंह मंगलवार को सेक्टर-21 के संग सेक्टर-22 और सिटी की अन्य मार्केट में प्रचार के लिए निकले तो दूसरी ओर रवि प्रकाश कांसल ने मंगलवार को सिटी की एक दर्जन मार्केट में दौरा कर डाला। रवि प्रकाश कांसल  व्यापारियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों का दौर जारी
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर पार्टियों का दौर जारी है। व्यापारियों को रिझाने के लिए होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टियां दी जा रही हैं।

राजनीतिक दल भी कूदे
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव में अब राजनीतिक दल कूद पड़े हैं। सीबीएम चुनाव में यह राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए लामबंदी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें