फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मनीमाजरा की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर की आवाज का सैंपल लेगी सीबीआई

Mon, 27 Jul 2020 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख की रिश्वतखोरी में फंसी मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर की आवाज को सीबीआई अहम सबूत मानकर चल रही है। ऐसे में सीबीआई जसविंदर कौर का वॉयस सैंपल लेना चाह रही थी लेकिन उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया कि सैंपल वह तभी देंगी, जब उनके वकील कहेंगे। इसके बाद सीबीआई की तरफ से जसविंदर कौर के वकील से संपर्क साधा गया।

विज्ञापन


वकील ने अदालत के आदेशों के बाद ही वॉयस सैंपल लेने की बात कही। इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट में अर्जी दायर कर जसविंदर कौर के वॉयस सैंपल लेने की मंजूरी ले ली है। सीबीआई ने कोर्ट में आवेदन दायर कर कहा कि उनके पास बिचौलिया भगवान सिंह व जसविंदर कौर के बीच ट्रैप के दौरान हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। इसकी वजह से इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के वॉयस सैंपल लेकर दोनों की आवाज का मिलान जरूरी है ताकि साबित हो सके रिश्वत के पैसे लेने के बाद भगवान सिंह ने जसविंदर कौर को जानकारी दी थी। साथ ही जसविंदर कौर को भी इसकी पूरी जानकारी थी।

बता दें कि 26 दिनों से फरार चल रहीं जसविंदर कौर ने शनिवार को सीबीआई अदालत में सरेंडर किया था। बीते 30 जून को मनीमाजारा निवासी गुरदीप सिंह ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि उसे मनीमाजरा थाना एसएचओ जसविंदर कौर ने फोन कर उससे कहा कि उसके खिलाफ उनके पास शिकायतकर्ता रणधीर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 27 से 28 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत आई है।
विज्ञापन


आरोप था कि जसविंदर कौर ने मामले की सेटलमेंट करने और उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं करने की एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद वह बिचौलिया भगवान सिंह को संगरूर के मेहलन चौक पर उसने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दो लाख रुपये दिए। वहीं दूसरी किस्त के एक लाख रुपये लेने के दौरान सीबीआई ने भगवान सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें