फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तस्करी में फंसाने की धमकी देकर मांगे 14 हजार, बिचौलिया गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 19 Jun 2020 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • मलोया थाने की पुलिस पर लगा सनसनीखेज आरोप- सीबीआई ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
  • आरोपियों में एक एसएचओ का ड्राइवर जबकि दो कांस्टेबल, बीते 15 जून की शाम का है मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम को घर से थोड़ी दूरी पर दोस्तों संग बैठे होने पर युवक को हेरोइन तस्करी में फंसाने और पर्चा दर्ज करने की धमकी देकर 14 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने मलोया थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों और एक बिचौलिए पर केस दर्ज किया है। साथ ही सीबीआई ने बिचौलिए रजत को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी कांस्टेबल नसीब खान, कृष्ण मलिक और एसएचओ के ड्राइवर शिव को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। सीबीआई में दर्ज एफआईआर के अनुसार, मामला 15 जून की शाम का है। धनास के स्मॉल फ्लैट में रहने वाला दीपक शाम करीब 7 बजे घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख दीपक वहां से भाग निकला। 


यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, 10 मिनट बाद इलाके में ही रहने वाला रजत दीपक के पास आया और बोला कि पुलिस उसे मलोया के बीट बॉक्स में बुला रही है। इसके बाद दीपक बीट बॉक्स पहुंच गया। जहां कांस्टेबल नसीब खान और कृष्ण मलिक भी पहुंच गए और गालियां देने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उस पर हेरोइन बेचने का पर्चा दर्ज करने की धमकी दे दी। इसके बाद रजत ने कहा कि 20 हजार दे दो, पुलिस तुमको छोड़ देगी। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब से पुलिस ने 4300 रुपये निकाल लिए और 300 रुपये वापस देकर रात करीब 10 बजे छोड़ दिया।

14 हजार में सौदा हुआ तय
आरोप है कि रजत ने दीपक को पुलिस से छुड़वाने के एवज में 14 हजार रुपये में डील तय की। 16 जून की सुबह करीब 10.03 बजे रजत का फोन दीपक साहनी के पास आया और वह बाकी के रिश्वत के पैसे मांगने लगा। परेशान होकर दीपक साहनी ने कांस्टेबल कृष्ण मलिक, नसीब खान और बिचौलिया रजत के खिलाफ मामले की शिकायत सीबीआई को दी। शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप लगाकर बिचौलिया रजत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस कर्मियों की शामिल होने की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

शिकायतकर्ता और रजत के बीच फोन पर हुई बातचीत

  • शिकायतकर्ता - कितने पैसे देने हैं उसको
  • रजत - 14 हजार में बात हुई थी, तू तो दस भी नहीं दे रहा। तू कर ले बात मैं नहीं बोल सकता। इन चीजों में बात कर सकता हूं और इससे ज्यादा क्या कर सकता हूं।
  • शिकायतकर्ता-  नसीब सर क्या
  • रजत-  पुलिसकर्मी को गाली दी
  • शिकायतकर्ता- वही तो फिर पहले कह रहे थे कितना मांग रहे हैं पैसे तेरे से
  • रजत-  वह तो उठाईगिर है
  • शिकायतकर्ता- वह कह रहा था 10 फिर बोला 5 और बढ़ा दे
  • रजत-  नसीब तो सिपाही है उसकी क्या औकात मेन तो शिव है।
  • शिकायतकर्ता- मेन शिव है?
  • रजत- ले अभी सामने बात कर ले तेरे सामने बात कर लेता हूं।
  •  
  • रजत और शिव में फोन पर हुई बातचीत
  •  एसएचओ का ड्राइवर शिव- हां
  •  रजत- जी साहब कहां हो?
  •  शिव- लग रहा हूं यहां
  •  रजत - अच्छा
  •  शिव- हां और सुना
  •  रजत- बस कुछ नहीं
  •  शिव- हैं?
  •  रजत- जिससे बात हुई थी 10 जोड़ी जूतों की बात हुई थी
  •  शिव - हां हां हां
  •  रजत - वह कह रहा है मैं धक्के खा कर आ गया। भाई मेरे पैर नहीं हुए। मेरे पर पंच जोड़ी जूते हुए हैं।
  •  शिव- आवाज क्लियर नहीं आई....
  •  रजत - चलो ठीक है जी, 5 जोड़ी ले लेते हैं, बाकी बाद में कर लेंगे
  •  शिव- ओके 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें