आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री बनते ही जिसे गांव वालों ने सिर आंखों पर बिठाया था, उसके सेक्स स्कैंडल में फंसते ही वे देखिए कितने बदल गए? दिल्ली में कथित सेक्स स्कैंडल में फंसने से बर्खास्त हुए पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार के गांव सरगथल में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पूर्व मंत्री के पैतृक मकान पर ताला लटका हुआ है। दबी जुबान में लोग चर्चा कर रहे हैं, कोई भी मुंह खोलने के लिए कोई तैयार नहीं है। जब संदीप दिल्ली सरकार में मंत्री बने थे, उस समय गांव में उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों ने आप की टोपी पहनकर विजयी चिह्न बनाकर खुशी जताई थी।
पिता सेना में नौकरी करते थे, गांव में घर की हालत जर्जर
आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल
- फोटो : अमर उजाला
संदीप का साधारण परिवार में जन्म हुआ था। उनके पिता जिले सिंह सेना में नौकरी करते थे। गांव में संदीप का एक घर है, जो जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप ने प्राथमिक शिक्षा गांव में ही ग्रहण करने के बाद दिल्ली में लॉ की डिग्री हासिल की।
सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी और आम आदमी पार्टी में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद संदीप ने पिछले चुनाव में सुल्तानपुर माजरा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे।
गांव वालों का कहना, संदीप ऐसा नहीं कर सकते
संदीप कुमार के मंत्री बनने पर गांव के लोग देखिए कितने उत्साहित थे
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा दिखाया और फरवरी माह में हुए विधानसभा चुनाव में सल्तानपुर माजरा सीट से दोबारा चुनाव लड़वाया। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप मंत्री बनने के बाद केवल एक बार ही गांव में आए थे।
गांव में उनके पिता और माता एक छोटे से मकान में रहते हैं, लेकिन पिछले एक महीने से घर पर ताला लगा हुआ है। वे दिल्ली ही गए हुए हैं। नाम व पहचान उजागर न करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने केवल इतना कहा कि संदीप ऐसा नहीं कर सकते। बाकी दिल्ली में क्या चल रहा है, उन्हें क्या पता।