फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का फर्टिलाइजर घोटाला, सीबीआई ने रेलवे अधिकारियों और एजेंसी पर दर्ज किया केस

Fri, 01 Feb 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 के करोड़ों रुपये के फर्टिलाइजर घोटाले में गुरुवार को सीबीआई ने रेलवे के अज्ञात अधिकारियों और रेलवे आउट एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारों के मुताबिक गुजरात स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड की ओर से फर्टिलाइजर को सब्सिडी रेट पर कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों और अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी है। 

विज्ञापन


रेलवे यह फर्टिलाइजर कांदला से ऊधमपुर तक पहुंचाती है। इसके बाद ऊधमपुर रेलवे स्टेशन से घाटी में विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट तक यह फर्टिलाइजर पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी रेलवे ने आउट एजेंसी नियुक्त करके ऊधमपुर की मनोज जी एंड कंपनी को सौंपी थी। लेकिन एक हजार मीट्रिक टन फर्टिलाइजर श्रीनगर नहीं पहुंचा। 

इस कारण फल उत्पादकों व अन्य किसानों की फसलें खराब हुई। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने रेलवे आउट एजेंसी और अज्ञात रेल अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 409, 420 के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें