किसान बिंदर सिंह ने कहा कि हम आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है। अभी हम सब दिल्ली जा रहे हैं। आगे जैसे आदेश आएंगे, उसी हिसाब से आंदोलन में भागीदारी करेंगे।
किसान गुरवीर सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसानों का नहीं है। सभी को इस आंदोलन का हिस्सा बनना होगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हम किसानों को ऐसे ही संघर्ष करना होगा। आज भी हम दिल्ली जा रहे हैं, जब तक आदेश होगा। तब तक वहीं पर रुकेंगे।
किसान सिमरनजीत सिंह ने कहा कि हम किसान आंदोलन में शुरू से ही पूरा सहयोग कर रहे हैं। जो भी संभव होता है मदद कर रहे है, अब दिल्ली जाकर आंदोलन को जोर देने का काम करेंगे, जिससे कि सरकार को इन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़े।
भाकियू जिलाध्यक्ष का मोबाइल चोरी
संबोधन के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह की जेब कट गई। जेबकतरा भाकियू जिलाध्यक्ष का मोबाइल फोन ले गया। इसके बाद कई बार मंच से जेबकतरों और चोरों से सावधान रहने की घोषणा की गई, जिससे कि भीड़ में घूम रहे जेबकतरों और चोरों के बारे में अन्य लोगों को भी जानकारी मिल सके और वह सावधान रहें।