फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: 22.48 लाख की रिश्वत के मामले में सेना के दो अधिकारी और दो ठेकेदार गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

सीबीआई ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में एक वरिष्ठ बैरक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल, एक सूबेदार मेजर, एमईएस, अंबाला कैंट (हरियाणा) और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में एक वरिष्ठ बैरक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सूबेदार मेजर, एमईएस, अंबाला कैंट (हरियाणा) और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान, लेफ्टिनेंट कर्नल के परिसर से लगभग 32.50 लाख और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ठेकेदारों के कब्जे से लगभग 16 लाख रुपये की राशि भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों के टेंडर को करोड़ों में दिया जाता था। अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से ये खेल खेला जाता था। इस संबंध में चल रही जांच के तार सैन्य क्षेत्र में एमईएस के ठेकेदार व सैन्य अधिकारी से जुड़े होने पाए गए। सीबीआई दिल्ली की टीम ने शनिवार को अंबाला में दबिश दी और पहले ठेकेदार और अधिकारी को उठाया। पूछताछ के बाद एक आलाधिकारी के भी शामिल होने की बात सामने आई। जांच देर रात तक चलती रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें