फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी फिर दागदार: चंडीगढ़ पुलिस का जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, ASI को CBI ने पकड़ा, दूसरा एसआई फरार

Tue, 09 Jul 2024 03:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में रिश्वत का खेल थम नहीं रहा है। सीबीआई ने सेक्टर-26 थाना पुलिस के कांस्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में खाकी फिर दागदार हुई है। यूटी पुलिस का जवान रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सेक्टर 26 थाना पुलिस के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते पकड़ा है। 
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) फरार हो गया है। सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। लेकिन, एएसआई को सीबीआई ट्रैप की भनक लग गई और वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। 


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई संदीप को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। एएसआई संदीप माल खाना मुंशी है। वहीं एएसआई विजेंदर फरार हो गया है। आरोपी एएसआई विजेंदर ने ही संदीप को थाने के बाहर किसी के रुपये लेने के लिए भेजा था। हालांकि संदीप को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिससे रुपये लेने हैं वह रिश्वत की राशि है। ऐसे में पहले से ट्रैप लगाए सीबीआई अधिकारियों ने संदीप को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी एएसआई विजेंदर मौके से फरार हो गया। सीबीआई उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें