फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पावरबैंक के इस्तेमाल के दाैरान सावधानी बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आप पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधानी बेहद जरूरी है। पावर बैंक फटने के मुख्य कारणों में ओवरचार्जिंग, अत्यधिक गर्मी, गलत या नकली चार्जर का इस्तेमाल और अंदरूनी शॉर्ट सर्किट शामिल हैं। सेक्टर-29 में मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले हरीश चंदर के अनुसार, पावर बैंक को फुल चार्ज होने के बाद लंबे समय तक प्लग में लगा छोड़ देना बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे बैटरी के अंदर गैस बन सकती है, जो उसे फुलाकर विस्फोट का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

मोबाइल एक्सपर्ट हैप्पी सिंह का कहना है कि चार्जिंग के दौरान पावर बैंक को सीधी धूप या गर्म जगह पर रखने से तापमान बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बैटरी में थर्मल रनअवे हो सकता है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा डीसी इनपुट के लिए सस्ते या बिना ब्रांड वाले चार्जर का इस्तेमाल भी जोखिम भरा है। गलत वोल्टेज या करंट मिलने से पावर बैंक के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है। वहीं, अंदरूनी वायरिंग में खराबी या नमी/पानी जाने से भी शॉर्ट सर्किट और विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



बचाव के टिप्स
पावर बैंक पूरी तरह चार्ज होने पर उसे तुरंत अनप्लग कर दें।
हमेशा ब्रांडेड और प्रमाणित चार्जर व केबल का ही इस्तेमाल करें।
पावर बैंक को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, उसे धूप या बंद गाड़ी में न छोड़ें।
अगर पावर बैंक फूल गया हो या असामान्य रूप से गर्म हो रहा हो, तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें