फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू, 1380 पशुपालकों में से 527 को योजना के तहत किया गया कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कर दी है। सोमवार को पशुपालन और मत्स्य विभाग के सचिव संजय कुमार झा ने स्कीम को लांच करते हुए मलोया और खुड्डा लाहौरा में पशुपालकों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड सौंपे।
विज्ञापन

विभाग में कार्ड के लिए 527 पशुपालकों ने आवेदन किया है। इन आवेदन को आगे कार्रवाई के लिए संबंधित बैंकों को भेज दिया गया है। इनमें से 208 केसों को स्वीकृति मिल गई है और 25 केसों में क्रेडिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के 1380 पशुपालकों में से 527 को योजना के तहत कवर किया गया है। इसके तहत गाय के लिए 44,018 रुपये और भैंस के लिए 61,467 रुपये का कर्ज मिलेगा। इससे कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों में पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी। इस योजना को साकार बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक यूटी लीड बैंक के तौर पर काम कर रहा है, वही अन्य 20 बैंकों को इसमें शामिल किया गया है। विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे सरकार की स्कीमों का लाभ लें। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय पशु रोक नियंत्रण कार्यक्रम में भी भाग लेने की अपील की है। इसके अंतर्गत पशुपालकों के घरों में जाकर पशुओं की टैगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें