फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के इंटरव्यू रिजल्ट पर कैट की रोक

Thu, 19 Mar 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने यूटी पुलिस में वायरलेस ऑपरेटरों के 35 पदों के लिए हाल ही में हुए इंटरव्यू के रिजल्ट पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन


भर्ती में शामिल हुए पांच उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कैट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कैट ने प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर उनसे 23 मार्च को जवाब दायर करने को कहा है।

याचिका में कहा गया था कि यूटी पुलिस ने वायरलेस ऑपरेटरों के लिए 35 कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।

इसमें कम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी फिजिकल के लिए बुलाया गया, जबकि एक मार्च को हुई लिखित परीक्षा खुले मैदान में जमीन पर बैठाकर कराई गई। जिस मैदान में प्रतिभागियों ने परीक्षा दी थी, वह गीला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें