फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, सुखना पर आज से ले बोटिंग का मजा

Thu, 19 Mar 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल शहर की खास पहचान सुखना लेक में फिर से पुरानी रौनक लौट रही है। लगभग तीन महीने बाद सुखना लेक पर ट्राइसिटी और देश-विदेश के सैलानी बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने 19 मार्च से सुखना में बोटिंग को शुरू करने का फैसला लिया है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 19 मार्च को शाम 4 बजे से बोटिंग शुरू कर दी जाएगी।

प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। बोटिंग इवेंट को पूरे गाजे-बाजे के साथ शुरू किया जाएगा। पुलिस बैंड भी इस मौके पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


सुखना लेक पर नए झूले
यूटी टूरिज्म विभाग सुखना लेक को वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट बनाने का प्रपोजल तैयार करने में जुटा है। बच्चों के लिए लेक पर खास झूले लगाए हैं। जल्द ही सुखना  रेगुलरेटरी ऐंड पर भी कैफेटेरिया खोलने का विचार है।

आजकल लेक पर बोट्स और शिकारों की रिपेयर करने का काम पूरे जोरों पर है। जानकारी के अनुसार टूरिस्ट सीजन को देखते हुए टूरिज्म डिपार्टमेंट सुखना लेक में  बोट्स की संख्या भी बढ़ाएगा। 15 लाख की लागत से 25 नई बोट्स खरीदने का टेंडर निकाला जाएगा।

अप्रैल मे वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल
लंबे समय से सुखना लेक में स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद हैं। टूरिस्ट के अलावा वाटर स्पोर्ट्स को भी अब प्रमोट किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग अप्रैल में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर सभी ऐज ग्रुप के लिए वाटर स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें