डिजिटल मोड से पेमेंट शुरू करने के दिए निर्देश
शहर के सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में फीस अब ऑनलाइन और डिजिटल मोड से जमा होगी। नोटबंदी के असर को देखते हुए यूटी प्रशासन ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूलों को ई-पेमेंट सिस्टम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
आगामी सत्र से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की ट्यूशन और बस फीस सहित अन्य भुगतान ई-पेमेंट से होगा। अमर उजाला ने 29 नवंबर के अंक में दाखिले के समय अभिभावकों को नोटबंदी से आने वाली दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था।
बुधवार स्कूलों में डिजिटल मोड शुरू करने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर के सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी, शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह और डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे।