फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्महाउस मालिक से नगदी लूटी, पांच लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर में एक फार्महाउस मालिक से चाकू दिखाकर पांच लुटेरों ने आठ हजार रुपये लूट लिए। आरोपी उनकी लैंडरोवर कार भी लूटना चाहते थे, लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया। इससे डरकर लुटेरे भाग गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लूट की साजिश फार्महाउस के मालिक के ड्राइवर ने ही रची थी।
विज्ञापन

आरोपी जसबीर सिंह उर्फ रमन, फेज-11, सेक्टर-65 (मूल निवासी मानसा) मोहाली में रहता है जबकि गांव नाडा निवासी संजय, सेक्टर-12 स्थित पेक में रहता है। किशनगढ़, ढकोली निवासी वरुण मोहाली के गांव बठलाना का निवासी है। मुलतान खान उर्फ काका व नयागांव के दशमेश नगर निवासी अमित मूलरूप से पानीपत के गांव उरलाना खुर्द का रहने वाला है।
सेक्टर-27-ए निवासी तरुण महाजन (49) ने बताया कि उनका खुड्डा अलीशेर स्थित लिटल पाल्म फ्लॉवर नाम से फार्महाउस है। बृहस्पतिवार शाम को करीब सवा चार बजे वह अपनी लैंडरोवर कार में फार्महाउस से घर जा रहे थे। खुड्डा अलीशेर से निकलते ही पीछे से एक कार (पीबी-01एन-0820) में सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझते दो युवक तेजी से उतरे और उनकी कार में आकर बैठ गए। एक ने चाकू दिखाकर पर्स छीन लिया। पर्स में 8 हजार रुपये, आधार कार्ड व आरसी थी। इसके बाद उन्होंने कार से बाहर निकलने को कहा तो तरुण ने शोर मचा दिया। घबराकर आरोपी अपनी कार समेत फरार हो गए। तरुण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ-11 रंजोध सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

किराए पर कार लेकर आए थे आरोपी
पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि कार फेज-6 मोहाली की हायर टेक्नोलॉजी, एलएलपी के नाम पंजीकृत है, जिसे हरजीत सिंह कार रेंटल सर्विस चलाता है। पुलिस ने हरजीत से पूछताछ की तो उसने बताया कि मानसा निवासी जसबीर सिंह ने 31 दिसंबर 2020 से 9 जनवरी 2021 तक कार किराए पर ली है। पुलिस ने जसबीर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर बाकी चारों को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, आधार कार्ड व वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की।
तरुण के कार चालक ने ही रची थी लूट की साजिश
पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया अमित कुमार तरुण महाजन की कार का चालक था। उसे तरुण के आने जाने की हर गतिविधि की खबर थी। अमित ने ही लूट की साजिश रची थी। चार साथियों को अपने साथ लिया और तरुण की कार व कैश लूटने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें