सक्रिय मामलों की संख्या में देश में पंजाब 16वें स्थान पर है। हालांकि हरियाणा में भी सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पंजाब से अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। हरियाणा देश में 14वें स्थान पर है। चंडीगढ़ 25वें स्थान पर है।
राज्य के लिए यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। किसी भी राज्य में सक्रिय मामले बढ़ने की दर यह दर्शाती है कि 14 दिन में ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी कम है और नए मामलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब में यदि हाल रहा तो दो-चार दिन में यह संख्या 50 हजार के पार होगी। - डा. आरएस बेदी, आईएमए, चंडीगढ़
कैसे बढ़े सक्रिय मामले
दिनांक सक्रिय मामले
25 अप्रैल 48154
24 अप्रैल 46565
23 अप्रैल 43943
22 अप्रैल 40584
21 अप्रैल 38866
20 अप्रैल 36709
19 अप्रैल 35311
18 अप्रैल 34190