पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक जसपाल सिंह के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी जसपाल सिंह के बयान पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ टीनू, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, सागर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी शिकायत में जेल अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि दीपक कुमार, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, सागर सिंह केंद्रीय जेल में बंद हैं। 11 फरवरी को उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। थाना कैंट के पुलिस अधिकारी परमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जेल अधिकारी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कारवाई शुरू कर दी है।