चंडीगढ़। सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी एयरलाइंस के पायलट ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे परेशान होकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी पायलट राजदीप सिंह के खिलाफ छेड़खानी के तहत मामला दर्ज किया है।
मामला बीते दस मार्च का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। राजदीप सिंह पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। घर से बाहर निकलने के दौरान उसे घूरता रहता। इसके साथ ही उसकी वीडियो बनाकर अश्लील टिप्पणी करता था। इस कारण उसका घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच करने के बाद अब आरोपी राजदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी की दिल्ली में पायलट के पद पर तैनाती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ब्यूरो