फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जंगली सूअर का शिकार व मांस रखने का मामला चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस घर में रखने के मामले की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दी गई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-35डी निवासी एनआरआई जसप्रीत सिंह घुम्मन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घुम्मन को वन विभाग पहले ही गिरफ्तार कर चुका था और हाल ही में उन्हें अदालत से जमानत मिली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने पंजाब में जंगली सूअर का शिकार किया और मांस अपने सेक्टर-35 स्थित घर में रखा। हालांकि, बचाव पक्ष का कहना है कि घुम्मन गिरफ्तारी से दो सप्ताह पहले ही भारत लौटे थे और घर में पहले पीजी में छात्र रहते थे इसलिए बरामद मांस के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। सूचना के आधार पर वन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एयरगन, जाल और मांस के सैंपल बरामद किए थे। मांस की रिपोर्ट देहरादून प्रयोगशाला से आना बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें