फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीट बॉक्स में टैक्सी चालक से मारपीट और उगाही का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा के पुलिस बीट बॉक्स में एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट और उसके भाई से गूगल पे के जरिए 500 रुपये ऐंठने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित टैक्सी चालक मंजीत का आरोप है कि सारंगपुर थाना पुलिस लगातार उस पर समझौते का दबाव बना रही है।
मंजीत का कहना है कि उसने थाने में यह स्पष्ट कर दिया था कि वह समझौता नहीं करेगा, इसी वजह से वह दोबारा थाने नहीं जा रहा है। वहीं, सारंगपुर की थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पीड़ित को लगातार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन वह नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला : घटना वाली रात करीब 11 बजे मंजीत अपने चाचा के बेटे सुमित कुमार के साथ कार में खाना खा रहा था। उसी दौरान पुलिस की वर्दी में दो लोग आए और उन पर शराब पीने का आरोप लगाया। दोनों ने उनकी कार को चलाकर खुड्डा लाहौरा के बीट बॉक्स पर ले गए, जहां उनकी पिटाई की गई। इसके बाद उन्होंने सुमित से गूगल पे के जरिए 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मंजीत ने थाने में एक सिपाही अजय की पहचान की है, जिसने उनके साथ मारपीट की थी। हालांकि, सारंगपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने उस समय इस मामले को फर्जी पुलिसकर्मी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया था। अब तक की जांच में पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि 500 रुपये किस नंबर पर ट्रांसफर किए गए थे जबकि गूगल पे ट्रांजेक्शन का सबूत मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें