फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में झूठा निकला अपहरण का मामला, बच्चे को मां लेकर गई थी साथ

Tue, 04 Aug 2020 02:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बीते रविवार को सेक्टर- 25 कॉलोनी में बाइक सवार दो युवक द्वारा एक छह साल के बच्चे का अपहरण का मामला झूठा निकला। पुलिस जांच में बच्चे का अपहरण नहीं बल्कि पति से अलग अलग रह रही जगतपुर निवासी महिला ही बच्चे को अपने साथ लेकर गई थी। सेक्टर 24 चौकी इंचार्ज शिवचरण की अगुवाई में बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब देर रात महिला ने सास को फोन पर इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 कॉलोनी स्थित मकान नंबर 3080 के पास से बाइक सवार दो युवक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पुलिस को दिए बयान में बच्चे के परिजनों ने बताया था कि छह वर्षीय बेटा सुदीप रात को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उन्हें किसी से पता चला कि बेटे सुदीप को बाइक सवार दो लोग अपहरण कर फरार हो गए हैं। शिकायत मिलते ही सेक्टर- 24 चौकी इंचार्ज शिवचरण ने टीम गठित कर एरिया में नाकाबंदी कर मामले की तफ्तीश आगे शुरू की।
विज्ञापन


परिजनों ने अपने बयान पर पड़ोसियों पर भी शक जताया था। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि जगतपुर में रहने वाली उसकी मां के पास है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को अगली सुबह लेकर दादी और उसके पिता के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में अनबन के चलते दोनों अलग रहते हैं। रविवार को सुदीप की मां बिना किसी को बताए उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें