फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को एक लाख में बेचने के मामले में दंपत्ती रिमांड पर, बीते दिन दंपत्ती को दड़वा से पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाते लोगों ने पकड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा से पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर उसे बेचने की कोशिश के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर एक-एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में अब तक आरोपियों ने यह खुलासा नहीं किया है कि आखिर बच्ची किसे बेचने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बीते रविवार दोपहर मनीमाजरा निवासी किरणा दड़वा स्थित मकान नंबर 952 के पास से ईद के मौके पर मीट मांगने के बहाने गई। इस दौरान घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर लेकर जाने लगी। तभी मिस्त्री का काम करने वाले सुनील ने किरणा को बच्ची को ले जाते हुए देख लिया। इस दौरान गली नंबर-1 के पास एक्टिवा पर किरणा और उसका पति सज्जन बच्ची को बिठाकर भागने लगे। तभी सुनील ने शोर मचा कर लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मनीमाजरा के शांतिनगर निवासी किरणा (45) और सज्जन (50) के खिलाफ आईपीसी 370 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में दंपती ने खुलासा किया था कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पीजीआई के बाहर एक शख्स से हुई थी। उस शख्स ने कहा था कि अगर कोई बच्चा उनके पास लेकर आते हो तो, इसके एवज में एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें