फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में रिक्शा से हुई सस्ती शराब की मुनादी, वीडियो हुआ वायरल, दो पर केस दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 02:13 AM IST
ajay kumar अमित रुखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

  • पंजाब में अवैध नकली शराब पीने से 100 लोगों की मौत के बाद जागा आबकारी विभाग
  • शहर में सस्ती शराब की मुनादी करवाने वाले ठेकेदार सहित दो पर मामला दर्ज
  • 31 जुलाई को पूरे शहर में सस्ती शराब की करवाई गई थी मुनादी
विज्ञापन
फतेहाबाद में कराई गई सस्ती शराब की मुनादी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जहरीली शराब पीने से सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में अनेक अधिकारी सस्पेंड भी हो गए है। यहीं कारण है कि फतेहाबाद के अधिकारियों की नींद भी खुल गई है। दो दिन पूर्व सस्ती शराब बेचने की मुनादी पूरे शहर में करवाई गई। जब मामला संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने आनन-फानन में ठेकेदार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


नियम के अनुसार शराब बिक्री की किसी प्रकार की मुनादी नहीं करवा सकते है। यहीं कारण है कि अब आबकारी विभाग को इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ रही है। 

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को शिकायत मिली कि शहर में सस्ती शराब होने की मुनादी करवाई जा रही है। जिसके बाद अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि फतेहाबाद के जोन नंबर- 2 से मैसर्ज सुरेंद्र कुमार के ठेकेदार इंद्रपुरा मुहल्ला निवासी विजय कुमार व शक्ति नगर निवासी बंसीलाल रिक्शा की सहायता से मुनादी करवा रहे है। जिनकी जानकारी व शिकायत शहर थाना में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिलने के बाद उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लॉकडाउन में मुनादी करवाने व नियम की अनदेखी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं अब आबकारी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे है कि जो शराब है वो ठीक है या नहीं।

विज्ञापन

31 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रतिया चुंगी के पास एक लाउडस्पीकर पर शराब सस्ती का मुनादी कर रहे दो व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मुनादी कर रहे व्यक्ति कहता है कि सेक्टर- 3 के शराब ठेके से देशी शराब महज 80 रुपये में मिल रही है।

उसे नकली साबित करने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। यह मुनादी पूरे शहर में करवाई गई थी। जिसकी जांच की तो पता चला कि शराब ठेकेदार के कहने पर ही यह मुनादी करवाई गई थी। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

क्या कहते हैं जिला आबकारी अधिकारी 
शराब सस्ती बेचने की मुनियादी करवाने का मामला आया था। शराब ठेकेदार सरकार के निर्धारित मूल्य से कम पर शराब नहीं बेच सकते। न ही बेचने के लिए किसी प्रकार की पब्लिसिटी कर सकते। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हमने जांच की तो सही पाया गया है। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। - डॉ. वीके शास्त्री, जिला आबकारी अधिकारी। 
पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हमारी जांच जारी है। धर्मपाल, एएसआइ शहर थाना फतेहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें