फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप में पोर्न वीडियो: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज, पार्टी ने लिया इस्तीफा

Sat, 01 Sep 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में 65 पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता के खिलाफ आईटी सेक्शन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने अमित गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर छापामारी शुरू कर दी है। उधर, पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले को कांग्रेस ने राजनीतिक मुद्दा बनाकर तूल देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने पंचकूला में वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेसियों को पहुंचने नहीं दिया। ऐसे में कांग्रेसियों ने आवास से कुछ दूरी पर पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया।  

गौरतलब है कि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने बुधवार रात करीब 12 मीडिया के मंथन व्हाट्सएप ग्रुप में करीब 60 से 65 पोर्न वीडियो डाल दिए। इस मामले में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन


रंजीता मेहता के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के आवास को घेरने की कोशिश की। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आवास तक पहुंचने नहीं दिया। ऐसे में कांग्रेसियों ने विधायक के आवास से कुछ ही दूर पर उनका पुतला फूंक प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान रंजीता मेहता ने कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, लेकिन नेताओं को अपने बेटों को समझाकर रखने की बहुत जरूरत है, जोकि अश्लील वीडियो देखते हैं और वायरल करते हैं।

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अमित गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रंजीता मेहता ने शिकायत में दावा किया कि अमित गुप्ता स्वयं को भाजपा के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का रिश्तेदार भी बताता है।  प्रदर्शन में पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, ओम प्रकाश गोयल, डॉ. कादिर, सुधा भारद्वाज, अंकुर गुलाटी, पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, सुषमा खन्ना, चंचल शर्मा और मंजू चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

आईटी सेक्शन की धाराओं में केस दर्ज: एसएचओ
पंचकूला थाना पांच के प्रभारी अरविंद ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता की शिकायत पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता के खिलाफ पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में आईटी सेक्शन की धारा-60-78 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके छापामारी की जा रही है।

 
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने भाजयुमो उपाध्यक्ष से लिया इस्तीफा

इस्तीफा
भाजपा के पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले की कड़ी निंदा की है और इस मामले में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता से लिखित रूप में इस्तीफा ले लिया है। अमित गुप्ता ने जिला अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह बुधवार रात किसी शादी समारोह में गया हुआ था तथा फोटो खींचने के लिए अपना फोन अपने दोस्त को दिया था। फोटो खींचते हुए दोस्त द्वारा गलती से कुछ वीडियो उस ग्रुप में पोस्ट हो गए। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी। अमित गुप्ता ने  कहा कि मैं सार्वजनिक तौर पर भी अपनी गलती की माफी मांगने के लिए तैयार हूं।

विधायक से अमित का कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं: दीपक शर्मा
दीपक शर्मा ने कहा की अमित गुप्ता द्वारा लिखित रूप में उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने यह भी कहा की कुछ विपक्षी पार्टी के लोगों द्वारा जो अमित गुप्ता को पंचकूला विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता का भांजा बताया जा रहा है वह सब बातें मिथ्या हैं। अमित गुप्ता का विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता के साथ कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा अमित गुप्ता सिर्फ एक पार्टी कार्यकर्ता हैं, उनका पार्टी के किसी पदाधिकारी या विधायक से कोई रिश्ता नहीं है।

विपक्षी पार्टियों के नुमाइंदों को इस प्रकरण में विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता को घसीट कर अपनी ओछी राजनीति का परिचय नहीं देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है, जिसमें विधायक या पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है। हमने पार्टी लेवल पर इस मामले को आगे की जांच एवं कार्रवाई के लिए प्रदेश अनुशासन समिति के पास भेज दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें