फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मार्केट में लगातार थूक रहा था युवक, दुकानदारों ने मना किया फिर भी नहीं माना, मामला दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बड़हेड़ी मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने दुकानों के बाहर जगह-जगह थूकना शुरू कर दिया। दुकानदारों के मना करने के बावजूद युवक नहीं माना और कई बार थूकते हुए वहां से भागने लगा लेकिन सफाई कर्मचारियों की मदद से युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने बड़हेड़ी निवासी नबी मोहम्मद (19) के खिलाफ केस दर्जकर आरोपी को जीएमएसएच 16 टीम को सौंप दिया।  

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। बड़हेड़ी मार्केट स्थित लैब के बाहर समेत आसपास की दुकानों के पास एक युवक लगातार थूक रहा था। लैब के मालिक गुरजोत सिंह ने युवक को ऐसा करने से मना किया लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद वह आसपास की दुकानों के बाहर और अन्य कई जगह पर थूकते हुए वहां से भागने लगा। 

दुकान मालिक के शोर-शराबे पर मार्केट के सफाई कर्मचारियों ने युवक को कुछ दूरी पर दबोच लिया। लोगों ने पाया कि आरोपी युवक को खांसी जुकाम भी है। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पाकर सेक्टर 39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह, एएसआई सतिंदर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नबी मोहम्मद बताया। पुलिस ने जीएमएसएच-16 टीम को सूचित कर आरोपी को डॉक्टरों के हवाले कर दिया। रिपोर्ट सामने आने के बाद खुलासा होगा कि आरोपी कोरोना वायरस से पीड़ित है या नहीं।

इन इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस 
पुलिस जांच में सामने आया कि नबी मोहम्मद मूलरूप से यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से बड़हेड़ी ने रहकर फल बेचने का काम करता है। सेक्टर 39 थाना पुलिस आरोपी नबी के खिलाफ आईपीसी 269, 270 और 271 के तहत मामला दर्जकर जांच में जुटी है। 
 
इस एंगल पर भी जांच  
डॉक्टर टीम समेत पुलिस नबी मोहम्मद के बैकग्राउंड को खंगालने में जुटी है। पता किया जा रहा है कि कहीं नबी मोहम्मद तब्लीगी जमात में शामिल तो नहीं हुआ था।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें