फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ड्यूटी पर बाधा डालने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास मंगलवार की देर रात नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी से गाली गलौच कर एक व्यक्ति ने वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। सेक्टर-19 थाना पुुलिस ने आरोपी अजय कुमार (55) के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। देर रात करीब एक बजे सेक्टर-18 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास कोठी नंबर 1269 के अंदर से एक व्यक्ति आया और बताने लगा कि उसके बाइक की किसी ने पाइप काट कर पेट्रोल चोरी कर लिया है। पुलिसकर्मी ने व्यक्ति को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस मामले की सूचना देने की बात कह रहे थे। तभी अचानक अजय कुमार नामक एक व्यक्ति घर के बाहर आया जो शराब के नशे में धुत था। उसने पुलिस के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस आरोपी को समझाने में जुटी हुई थी कि इतने में आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देखकर कांस्टेबल विजय कुमार ने आरोपी को छुड़ाते हुए जाने के लिए कहा, लेकिनआरोपी उनकी वर्दी फाड़ कर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें