फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के कलाकार बॉलीवुड एक्टर सनी देओल सहित फिल्म में भूमिका निभाने वाले कलाकारों पर बरनाला पुलिस ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है।
मामले में फिल्म मोहल्ला अस्सी के कलाकारों सहित फिल्म डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और लेखक को भी नामजद किया गया है।
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि कांवड़ संघ अध्यक्ष त्रिलोचन बंसल ने उनको शिकायत दर्ज करवाई कि फिल्म में शिव भगवान के प्रति अपशब्द कहे गए हैं।
जिला पुलिस मुखी घुम्मन ने बताया कि सनी देओल, रवि कृष्ण, सौरभ शुक्ला, साक्षी तंवर, मुकेश तिवारी, राजिंदर गुप्ता इत्यादि कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश, प्रोड्यूसर विनय तिवारी, लेखक डाक्टर काशी नाथ सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है।
शिकायतकर्ता त्रिलोचन बंसल ने बताया कि फिल्म मोहल्ला अस्सी में एक व्यक्ति को शिव का रूप बनाकर सौ-दो सौ रुपये भीख मांगता दिखाया गया है और उनके मुख से अपशब्द कहलवाए गए हैं।