फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला को चाकू से गोदने के आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने महिला को सरे बाजार चाकू से गोदने के मामले में आरोपी युवक गोलू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, आरोपी ने घटना के कुछ देर बाद घायल महिला के नाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि अगर बच गई तो बाद में मार दूंगा। और जो तुझे अपने साथ रख रहे हैं, चाहे वह तेरी मां हो, पूरे परिवार को भी मार दूंगा। पुलिस के पास वीडियो पहुंचने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घायल महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 की रहने वाली घायल महिला ने पुलिस का बताया कि पति के साथ घरेलू विवाद के बाद से वह पिछले लंबे समय से मायके में रह रही थी। उसका सेक्टर-25 निवासी गोलू के साथ प्रेम-प्रसंग था। बीते मंगलवार को वह कुछ सामान लेने के लिए स्थानीय बाजार गई थी। इसी दौरान वहां पर गोलू आ गया और उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लग गया। उसने पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकियां दी हैं। गोलू ने बाजार में अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसके पेट के अलावा छाती और गले के पास चाकू से कई वार किए, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी। इस बीच वह मौके से फरार हो गया। यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। घायल पीड़िता के बयान पर गोलू के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में 109,115(2),3(5),351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें