फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप विधायक पठानमाजरा की मदद के आरोप में अब तक 27 के खिलाफ केस दर्ज, 11 को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुष्कर्म के केस में फरार चल रहे हैं विधायक, पुलिस की ओर से की जा रही है तलाश
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। दुष्कर्म के केस में फंसे सनौर हलके के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को भागने में मदद करने, उसे पनाह देने और कानून व्यवस्था को भंग करने के आरोप में अब तक पटियाला पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में पठानमाजरा के करीबियों के अलावा हरियाणा के गांव डबरी स्थित उनके रिश्तेदार व गांव में ही जान-पहचान के लोग शामिल हैं। पठानमाजरा के वकील विक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नामजद किए 27 आरोपियों में से 11 को अदालत की तरफ से जमानत मिल गई है जबकि बाकी आरोपी जमानत लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
जिन 11 को जमानत मिली हैं उनमें एक को छोड़कर बाकी सभी हरियाणा से संबंधित हैं। इनमें मुकेश निवासी गांव डबरी जिला करनाल, जोधबीर सिंह निवासी असंध पंचायत डेरा फुला सिंह जिला करनाल, चरनजीत सिंह निवासी गांव ठसका मीरा जिला कुरुक्षेत्र, मोहित कुमार हरीश कुमार निवासी गांव भूनरहेड़ी जिला पटियाला, मेजर सिंह निवासी गांव डबरी जिला करनाल, निरवैर सिंह निवासी गांव डबरी जिला करनाल, साहिब सिंह निवासी सिंगड़ा जिला करनाल, साहिब सिंह निवासी गांव गौरगढ़ जिला करनाल. लवजिंदर सिंह निवासी लदाना चकू जिला कैथल, प्रताप सिंह निवाासी गांव मसतगढ़ जिला कैथल और अमृत सिंह निवासी गांव असंध जिला करनाल शामिल हैं। इस मामले में फिलहाल विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस की ओर से पंजाब के बाहरी राज्यों में भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद दो सितंबर की सुबह जब पठानमाजरा गांव डबरी में अपने रिश्तेदार के घर मौजूद थे तो वहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।पुलिस जब उन्हें स्थानीय थाने लेकर जा रही थी, उसी दौरान पठानमाजरा व उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और फायरिंग भी की। भाग रहे पठानमाजरा की स्काॅर्पियों की टक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। बाद में मौके से पठानमाजरा अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने उसके एक साथी बलविंदर सिंह पकड़ा लिया था। उसके पास से तीन असलहा व एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें