फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूमने वाले 22 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में बेवजह घूमने वाले 22 लोगों के खिलाफ 17 मामलों में केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ संबंधित थानों में आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि पिछले दो दिनों में पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पहले दिन पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस थाना-39 में 3, पुलिस थाना-19, 26, 31, मनीमाजरा में दो-दो केस दर्ज हुए, जबकि सारंगपुर, सेक्टर-34, 36, 49 आईटी पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया में एक-एक केस दर्ज किया गया। इन 17 केसों में पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से सख्ती के निर्देश के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, बिना पूछताछ के पुलिस किसी को नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें