फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली BMW हादसा: कपूरथला की थी कार, मालिक बोला दोस्त को दी थी

Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Mohali accident
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास सोमवार देर शाम एक्टिवा सवारों को अपनी चपेट में लेने वाली तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की पहचान हो गई है। कार जिला कपूरथला के गांव जटपुरा निवासी सनप्रीत की है। पुलिस ने कार की पहचान होने के बाद कार मालिक से बात की है।
विज्ञापन


कार मालिक का कहना है कि उसने अपने दोस्त को कार चलाने के लिए दी थी। पुलिस ने कपूरथला पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया है। साथ ही कार मालिक को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जानकारी के मुताबिक, बलौंगी थाने की पुलिस बुधवार को चंडीगढ़ स्थित बीएमडब्ल्यू के शोरूम में गई। इसके बाद इस कार के टंपरेरी नंबर के संबंध में पूछताछ की। रिकार्ड में कार कपूरथला निवासी के पते पर दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार गगनदीप की एयरपोर्ट रोड पर हो गई थी मौत

Mohali accident - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने वहां से कार मालिक का रिकार्ड और फोन नंबर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार मालिक से संपर्क किया था। पता चला है कि कुछ समय पहले ही उसने कार खरीदी थी।

जिक्रयोग है कि सोमवार को टीडीआई सिटी के पास पुल पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक्टिवा दो सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद कार काफी दूर तक दोनों लोगों को घसीटते हुए ले गई थी। इसके बाद एक्टिवा के तेल की टंकी फट गई थी और आग लग गई थी। इसके बाद बीएमडब्ल्यू भी आग की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

किसी पार्टी के वर्कर का आया था फोन
पता चला है कि जब हादसा हुआ था तो उसके बाद पुलिस को किसी राजनीतिक पार्टी के वर्कर का फोन आया था। इसमें उसने कहा था कि कार में कोई दस्तावेज हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने में अभी तक ऐसा कोई व्यक्ति नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें