फिल्म गुड्डू रंगीला में फिल्माए कामेडी भजन को आपत्तिजनक करार देते हुए निर्माता, निर्देशक, हीरो के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश हुए है।
ये आदेश डीसी ने दिए। फिल्म गुड्डू रंगीला में फिल्माए कामेडी भजन से भड़के भड़के एक दर्जन से अधिक हिंदू संगठनों ने एक्शन अगेंस्ट करप्शन के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बना कर आपत्तिजनक कामेडी भजन को फिल्म से हटाने की मांग की।
डीसी रजत अग्रवाल ने एडीसी को फिल्म में दर्शाए गए आपत्तिजनक दृश्यों की जांच करने और एडीसीपी मुखविंद्र सिंह ने थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी को फिल्म निर्माता, निर्देशक, नायक व कामेडी भजन के लेखक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
एक्शन अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत चड्डा और जिलाध्यक्ष गुरविंद्र छतवाल ने पुलिस व प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर कामेडी भजन काटे बगैर गुड्डू रंगीला फिल्म रिलीज हुई तो हिन्दू संगठन सिनेमा घरों का घेराव करेंगे और फिल्म को किसी कीमत पर रिलीज नहीं होने देंगे।