फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉटों की अवैध बिक्री: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 08:58 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना

सार

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया है कि कुछ अलॉटियों की मौत हो गई थी और उनके प्लॉट भी कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों को अलॉट किए गए और निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर मोटी रिश्वतें लेने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लॉटों की अवैध बिक्री के मामले में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) के चेयरमैन सहित पांच के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस ने चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा को गुरुवार को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। इससे पहले 14 जुलाई को एलआईटी के दो अधिकारियों की पहले ही विजिलेंस गिरफ्तारी कर चुकी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में एलआईटी के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम समेत कार्यकारी अधिकारी कुलजीत कौर, एसडीओ अंकित नारंग, सेल्स क्लर्क प्रवीन कुमार, क्लर्क गगनदीप और चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। 

केस की गहराई से जांच के दौरान यह बात सामने आई कि एलआईटी के अधिकारियों ने भ्रष्ट रवैया अपनाते हुए मोहाली में प्लॉट नंबर 9-बी, ऋषि नगर में 102, 103, 104, 105, 106-डी और सराभा नगर में 366-बी और 140 नंबर प्लॉट अवैध और भ्रष्ट तरीकों से आवंटित किए, जोकि स्थानीय विस्थापित व्यक्तियों (एलडीपी) और ट्रस्ट की अन्य योजनाओं के अंतर्गत आते थे लेकिन अनाधिकृत व्यक्तियों को मोटी रिश्वत लेकर बेच दिए गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो एलआईटी के जूनियर सहायक हरमीत सिंह और कार्यकारी अधिकारी कुलजीत कौर को रिश्वतखोरी के एक मामले में 10000 रुपये की रिश्वत लेते 14 जुलाई को रंगे हाथों काबू किया था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।

दूसरों को आवंटित कर दिए मृतकों के प्लॉट
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया है कि कुछ अलॉटियों की मौत हो गई थी और उनके प्लॉट भी कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों को अलॉट किए गए और निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर मोटी रिश्वतें लेने के सबूत मिले हैं। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

पूर्व मंत्री आशु की बढ़ेंगी मुश्किलें
पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। एलआईटी द्वारा आवंटित किए गए प्लॉट लेने वाले पूर्व मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं। विजिलेंस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

दफ्तर पहुंच खंगाली फाइलें
एलआईटी के पूर्व चेयरमैन समेत अन्य मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद विजिलेंस की टीम के वरिष्ठ अधिकारी नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने और बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। सूत्र बताते है कि विजिलेंस की टीम ने नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के केबिन की भी तलाशी ली और वहां पड़े कागजात की जांच की। इसके अलावा जो लोग शामिल हैं उनकी सीटों पर भी जांच की गई। कुछ फाइलें भी कब्जे में लीं।

पूर्व चेयरमैन फरार, तलाश जारी
मामला दर्ज होने के बाद विजिलेंस की टीम पूर्व चेयरमैन के सराभा नगर स्थित घर पर भी पहुंची। जहां से आरोपी पूर्व चेयरमैन पहले ही फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम को पहले ही आशंका थी कि मामला दर्ज होगा और वह पहले से ही घर छोड़ कर किसी अज्ञात स्थान पर छिपा हुआ है। विजिलेंस की टीमें आरोपी रमन बालासुब्रमण्यम की तलाश में जुटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें