फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी कर बचाई वृद्ध की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के हृदय रोग विशेषज्ञ ने दुनिया के सबसे छोटे हृदय पंप (इम्पेला डिवाइस) का प्रयोग करते हुए जटिल सर्जरी कर 90 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई है। पीजीआई में इससे पहले हृदय रोग संबंधित सर्जरी में इस डिवाइस का प्रयोग नहीं किया गया था।
विज्ञापन

एडवांस कॉर्डियक सेंटर के प्रमुख प्रो. यशपाल शर्मा के मार्गदर्शन में सर्जरी करने वाले डॉक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मरीज की उम्र 90 वर्ष होने के साथ वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। उसके हृदय की तीनों धमनियां पूरी तरह बंद हो चुकी थीं। ऐसे में ओपन सर्जरी करने पर उसकी जान को खतरा था इसलिए हमने इम्पेला डिवाइस का प्रयोग कर एंजियोप्लास्टी के माध्यम से छोटे से पंप को मरीज के हृदय के साथ कनेक्ट कर दिया ताकि सर्जरी के दौरान अगर हृदय की गति बाधित हो भी जाए तो यह पंप उस स्थिति को संभाल ले। इस तरह से उस छोटे से डिवाइस का प्रयोग कर मरीज की 4 घंटे चली सर्जरी को सफल बनाया गया। सर्जरी पूरी होने पर ओटी टेबल पर ही उस पंप को पुन: बाहर निकाल लिया गया। मरीज पूरी तरह ठीक है। सर्जरी के 2 दिन बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई थी। वहीं दो हफ्ते बाद उसका फॉलोअप भी कर लिया गया है।
प्रो. यशपाल का कहना है कि नई तकनीक के प्रयोग से हृदय संबंधी गंभीर बीमारी में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। अब ऐसे अन्य मामलों में सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें