फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर फायरिंग में इस्तेमाल कार यमुनानगर से बरामद, केस में सेवक और काला का नाम जुड़ा

Sun, 14 Jun 2020 01:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गैंगस्टरों से चल रही पूछताछ के बाद अब यह साफ हो गया है कि शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की कोठी और सेक्टर 9 स्थित शराब ठेके पर फायरिंग करने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ है। पुलिस ने ठेके पर फायरिंग और फरार होने के लिए इस्तेमाल की गईं दो कारें बरामद कर ली हैं। केस में अब जिम संचालक सेवक और कुलविंदर सिंह उर्फ काला का नाम भी जुड़ गया है। पुलिस सूत्रों ने इसका खुलासा किया है। पुलिस जल्द ही मामले का आधिकारिक रूप से खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हरियाणा नंबर की होंडा अमेज कार यमुनानगर से बरामद कर ली है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल एक अन्य अल्टो कार भी बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार, दो जून की शाम ठेके पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों को भगाने में वैंकट और गुरी ने मदद की थी। 


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन


शूटर पहले होंडा अमेज कार में भागे और फिर थोड़ी दूर जाकर दोनों ने अपनी कार बदल ली। वैंकट ने शूटर टोपी को अल्टो कार और सेवक ने शूटर चावला को एक अन्य कार में पंचकूला के माजरी चौक पर छोड़ा। इसके बाद दोनों अलग-अलग अपने ठिकानों की ओर निकल गए। पुलिस ने वैंकट की निशानदेही पर हरियाणा नंबर की होंडा अमेज कार यमुनानगर से बरामद की। 

सूत्रों के अनुसार वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल भी नारायणगढ़ से बरामद हुई हैं, जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने होंडा कार किसी अपने जानकार से मांगी थी।  

विज्ञापन

पांच हिरासत में, शूटरों की जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

शूटरों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें हरियाणा के पिहोवा समेत अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार से पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है ताकि मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकें। 

आमने-सामने हुई पूछताछ 
वारदात में सेवक का नाम सामने आने पर पुलिस टीम शनिवार देर रात तक सेक्टर-34 थाने में पूछताछ करती रही। पुलिस ने आरोपी वैंकट, काला और सेवक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि फायरिंग बड़े कारोबारियों पर दहशत फैलाने के लिए की गई है।

यह है मामला
सेक्टर-9 स्थित एक शराब ठेके पर बीते दो जून की रात को ताबड़तोड़ फायरिंग कर शूटर फरार हो गए थे। वारदात में ठेके पर काम करने वाले राजेश की बाजू में दो गोलियां लगी थीं। इसके अलावा दो अन्य कारिंदे मदन व पवन दुकान में लगा शीशा टूटने से जख्मी हो गए थे। शराब ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग को भी गोलियों के छर्रे लगे थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी होंडा अमेज कार से सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग की तरफ फरार हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें