फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : तंत्रमंत्र का जाल फेंक 12 साल तक मां-बेटी से की एक करोड़ की ठगी

Sat, 13 Jun 2020 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • 2005 से 2017 तक दिल्ली में मां-बेटी के घर किरायेदार बनकर रही महिला, घर तक बिकवा दिया
  • दोनों को लाकर कलियर में बनाया बंधक, धर्म बदल युवती से अपने भाई की शादी कराने की कोशिश
  • शुक्रवार को किसी तरह छूटकर मां-बेटी ने एसपी देहात से मिलकर की शिकायत, कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शातिर महिला ने दिल्ली निवासी मां-बेटी पर तंत्रमंत्र का जाल फेंककर एक करोड़ की ठगी कर डाली। 12 साल तक यह महिला किरायेदार बनकर दिल्ली में मां-बेटी के घर में रही और एक-एक कर उनसे जेवर व रकम ऐंठती रही। आखिर में उनका घर तक बिकवा दिया और दोनों को झांसा देकर दिल्ली से पिरान कलियर ले आई।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां महिला ने परिवार वालों के साथ मिलकर दोनों को बंधक बना लिया और धर्म परिवर्तन कराकर युवती की अपने भाई से जबरन शादी कराने की कोशिश की। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर दोनों एसपी देहात के पास पहुंचीं और शिकायत की। एसपी देहात ने कलियर थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शुक्रवार को दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के साथ एसपी देहात एसके सिंह से मुलाकात की। दोनों मां-बेटी ने बताया कि पिरान कलियर निवासी एक महिला की वर्ष 2005 में उनसे मुलाकात हुई थी। महिला ने कहा था कि तुम दोनों पर एक बड़ा संकट आने वाला है और वह तंत्रमंत्र का काम करती है।
विज्ञापन


इससे दोनों पर आने वाले संकट को वह दूर कर सकती है। इस बीच महिला दिल्ली में उनके घर किरायेदार बनकर रहने लगी। आरोप है कि महिला ने दोनों पर तंत्रमंत्र का जाल फेंककर पैसे और जेवर लेने शुरू कर दिए। पिछले 12 साल में दोनों से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली और आखिर में उनका मकान भी बिकवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 2017 में महिला दोनों को झांसे में लेकर कलियर ले आई और यहां वे खानकाह (धर्मशाला) में रहने लगे। इस बीच महिला ने अपने भाई को बुला लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर महिला की बेटी पर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर महिला और उसके भाई ने जान से मारने की धमकी देकर दोनों को बंधक बना लिया।

आरोप है कि नौ जून को उसने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को भी खानकाह में बुलाया। साथ ही युवती पर जबरन शादी करने दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को दोनों मां-बेटी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर एसपी देहात से मिलीं और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात एसके सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कलियर पुलिस को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कई लोगों से कर चुकी है ठगी

मां-बेटी ने एसपी देहात को बताया कि उन्होंने जब महिला के कार चालक से जानकारी ली तो पता चला कि वह तंत्रमंत्र के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। इस काम में उसका परिवार भी साथ देता है। बताया कि महिला तंत्रमंत्र के नाम से करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बना चुकी है। नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद समेत अन्य जगहों पर उसकी प्रॉपर्टी है। आरोप है कि महिला ने मां-बेटी का मोबाइल भी छीन लिया है और वापस करने से इनकार कर रही है।

बिहार की रहने वाली है महिला

मां-बेटी ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह अपने भाई और बेटियों के साथ कलियर में नई बस्ती में मकान लेकर रहती है जबकि उसका पति और बेटे बिहार में रहते हैं। वर्तमान में महिला का पति भी कलियर में ही रह रहा है। अब महिला का परिवार उसे लगातार जान से मारने की धमकी देर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें