रिपेयर के लिए आई कार मैकेनिक ने बेची
- फोटो : Demo Photo
अपनी कार किसी मैकेनिक को रिपेयरिंग के लिए देने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए। दरअसल, सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-42 स्थित वर्कशॉप में अपनी कार रिपेयर करने के लिए दी, लेकिन मैकेनिक ने बिना मालिक को बताए कार आगे किसी को बेच दी। अब शिकायत के बाद सेक्टर-36 थाने में आरोपी मैकेनिक केखिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बजिंदर सिंह चौहान की शिकायत पर मैकेनिक प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी होंडा अकोर्ड गाड़ी रिपेयर के लिए प्रकाश को दी थी। प्रकाश की वर्कशाप सेक्टर-42 केपेट्रोल पंप केपास है। प्रकाश ने गाड़ी तो ठीक कर दी, लेकिन इस बीच चौहान और प्रकाश के बीच गाड़ी बेचने को लेकर बातचीत हुई।
मैकेनिक प्रकाश ने गाड़ी बेच दी, लेकिन कम कीमत पर बेचने के चलते चौहान ने अपनी गाड़ी वापस मांगी। मैकेनिक प्रकाश ने गाड़ी देने से इनकार कर दिया। इसकेचलते मामला पुलिस तक पहुंचा और कानूनी सलाह केबाद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।