फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद पंडित को कार्यमुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 स्थित श्री दुर्गा मंदिर सभा ने पंडित दुर्गा प्रसाद को मंदिर के कार्यभार से मुक्त कर दिया है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्व्यवहारों की शिकायत मिलने पर पहले जनरल हाउस की बैठक की गई। जरनल हाउस में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद पंडित दुर्गा प्रसाद को मंदिर से कार्य मुक्त कर दिया गया। इसके अलावा मंदिर कमेटी ने कुछ आरोप भी लगाए हैं, इसका पंडित दुर्गा प्रसाद ने खंडन किया है। कमेटी के मौजूदा प्रधान राजेश शर्मा, महासचिव जेपी तोखी ने बताया कि पंडित को मंदिर कमेटी से निकालने के बाद उन्होंने नोटिस तक लेने से मना कर दिया था। कमेटी के पदाधिकारियों और अन्य पुजारियों की शिकायत एसएसपी मोहाली और संबंधित पुलिस स्टेशन फेज-11 में लिखित में की है। फेज-11 पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी गगनदीप सिंह का कहना है कि दोनों पार्टियों को बुलाया गया है। मामले को सुनने के बाद अगली बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें