फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: राजस्थान फीडर में गिरी कार मिली, तीन दिन से गोताखोर रहे तलाश, दंपती का नहीं लगा सुराग

Sun, 02 Feb 2020 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
राजस्थान फीडर नहर से निकाली गई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिके वेटलैंड से निकलने वाली राजस्थान फीडर नहर से गोताखोर तीन दिन बाद भी दंपती का कोई सुराग नहीं लगा पाए हैं। गोताखोर नहर में से कार निकालने में सफल हुए हैं। कार सवार सुखदीप सिंह (52) अपनी पत्नी परमजीत कौर (45) के साथ वाहन समेत राजस्थान फीडर नहर में गिर गए थे। 

विज्ञापन


घटना की तफ्तीश कर रहे एएसआई कर्मजीत सिंह के मुताबिक मजीठा के गांव नागनोवा जिला अमृतसर के रहने वाले सुखदीप सिंह (52) अपनी पत्नी परमजीत कौर (45) के साथ कार में सवार होकर लोहियां अपने ससुराल जा रहे थे। हरिके हेड स्थित श्री नानकसर गुरुद्वारे के पास से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में अचानक कार गिर गई। घटना सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर क्रेन और गोताखोरों के जरिए कार को नहर से बाहर निकाला, कार की खिड़की का शीशा टूटा था। 

नहर में पानी का बहाव बहुत तेज था, शायद इसीलिए दंपती कार की खिड़की के टूटे शीशे से निकल कर कहीं बह गए। दंपती की तलाश के लिए कई गोताखोर लगे हैं। अभी तक दंपती का कोई सुराग नहीं लग है। पुलिस का कहना है कि सुखदीप सिंह के भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके भाई का खेतीबाड़ी और इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार है। पैसों की कोई कमी नहीं है और घर पर भी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। सुखदीप अपनी पत्नी के साथ लोहिया ससुराल जा रहा था। सुखदीप के तीन बच्चे हैं, जो घर पर ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें