फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नौकरी मिलने की खुशी पर टूटा गमों का पहाड़, मां-पत्नी समेत युवक की मौत, खाई में गिरी कार

Sat, 04 May 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी के एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ज्वाइनिंग के बाद पत्नी और मां के साथ लौट रहे युवक की कार खाई में गिरने से तीनों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर पूरी कालोनी में कोहराम मच गया। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में अब छोटा भाई और उसकी पत्नी ही बची हैं।

विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी निवासी गौरव बजाज इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। दो दिन पूर्व ही शिमला में एचडीएफसी में नौकरी लगी थी। इसके चलते ज्वाइनिंग के लिए वह अपनी पत्नी अंकिता और मां बीना के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से शिमला गया था। परिवार के सभी सदस्य गुरुवार शाम खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। 

तभी धर्मपुर की तरफ से परवाणु की ओर अनियंत्रित होकर कार करीब 450 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। गौरव के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में घर में सिर्फ उसका छोटा भाई सौरव व पत्नी भावना बची है।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंचे शव
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तीनों के शव डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू थे। उनका कहना था कि नई नौकरी मिलने की खुशी में पूरा परिवार शिमला घूमने गया था, लेकिन इस हादसे से पूरा परिवार बिखर गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें