फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर, होर्डिंग से टकराने के बाद ऐसी हो गई कार की हालत

Mon, 12 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट के डमटाल क्षेत्र के रांची मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे लगे होर्डिंग के पोल से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे इंजीनियरिंग के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान माधव घई पुत्र संजय घई निवासी त्रिकूटा नगर (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। माधव चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और अपनी कार में चंडीगढ़ से घर जा रहा था। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची हिमाचल पुलिस ने हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार को बताया है। जानकारी के अनुसार माधव घई चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वहीं से वह अपनी कार (जेके-02-एयू-7889) में घर जाने के लिए निकला था।

पठानकोट की सीमा के साथ लगते हिमाचल के डमटाल में रांची मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे होर्डिंग से जा टकराई। इससे माधव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची डमटाल चौकी की पुलिस ने कार से युवक का शव निकाला और परिजनों को सूचित किया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन


डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि तेज रफ्तार में होने के कारण युवक से तीखे मोड़ पर कार संभाली नहीं गई और वह अनियंत्रित होकर होर्डिंग के पोल से जा टकराई। उन्होनें कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम नूरपुर अस्पताल से करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें