फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर स्थित तोगां रोड के पास तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चालक सेक्टर-40 निवासी लियाकत अली घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि वह धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता है। बुधवार रात करीब करीब 8.40 बजे वह तोगां रोड टी-प्वाइंट स्थित अपनी दुकान पर था। इस दौरान तोगां की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जबकि चालक कार समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें