फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले- हालात न सुधरे तो पंजाब को हो सकता है पाकिस्तान से खतरा

Mon, 02 Nov 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि किसान आंदोलन और मालगाड़ियां चलाने पर यदि जल्द फैसला न लिया गया तो सुरक्षा के लिहाज से पंजाब को पाकिस्तान से खतरा हो सकता है। कैप्टन ने कहा कि आईएसआई समर्थित आतंकवादी समूह हमेशा ही पंजाब में गड़बड़ी पैदा करने की ताक में रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में पंजाब से 200 से अधिक आतंकी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन


किसानों को नक्सली कहना दुर्भाग्यपूर्ण 
मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, इन नेताओं की तरफ से मेरी सरकार के ‘नक्सलवादी ताकतों’ के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाया था। साथ ही किसानों को नक्सली कहा गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के इन नेताओं ने देश के अन्नदाता का अपमान किया है।

कैप्टन ने कहा कि यह समय न तो राजनीतिक टकराव में पड़ने का है और न ही आरोप-प्रत्यारोप का है। यह समय मौजूदा स्थिति से बुद्धिमत्ता से निपटने का है। यदि तुरंत कदम न उठाए गए तो निश्चित तौर पर हालात काबू से बाहर होने का खतरा है। 
विज्ञापन


‘आओ हम मिलकर ऐसा हल ढूंढें जो हमारी आर्थिक जीवन रेखा को बर्बाद न करे, बल्कि मौजूदा हालात से प्रभावित हो रहे हर वर्ग को लाभ पहुंचे।’ - कैप्टन ने नड्डा को भेजे पत्र में लिखा।

किसानों को गुमराह कर रहे कैप्टन: अश्वनी

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही केंद्र के कृषि कानूनों के मुद्दे पर आंदोलन करने के लिए उकसाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कैप्टन द्वारा जेपी नड्डा को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि कैप्टन राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को गलत जानकारी दे रहे हैं।

पिछले सप्ताह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनको फटकार भी लगाई थी। वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहे हैं, जिसके चलते मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें पंजाब नहीं आ रही हैं। कैप्टन किसानों को आंदोलन तेज करने के लिए उकसा रहे हैं और वहीं राज्य में ट्रेनों की आवाजाही की अनुमति न देने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि रेल मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कैप्टन अवरोधकों को नहीं हटाते हैं तो मालगाड़ियों को किसी भी स्थिति में पंजाब में नहीं भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें